फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City's Mohd. Umar Scores a Golden Hat-trick at the National Shooting Championship

Kanpur News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के मो. उमर की गोल्डन हैट्रिक

Sun, 10 May 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
City's Mohd. Umar Scores a Golden Hat-trick at the National Shooting Championship
कानपुर। भोपाल में एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में चल रही 24वीं राइफल केएसएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा रायफल शूटर मोहम्मद उमर ने तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीते। दो से शुरू हुई प्रतियोगिता 15 मई तक चलेगी।
विज्ञापन


विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खाड़े बताया कि एकेडमी से पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर व पैरा रायफल शूटर दीपक कुमार कनौजिया ने भाग लिया था। दीपक कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ओलंपियन कांस्य पदक विजेता गगन नारंग, मुख्य संस्थापक पवन कुमार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। अब उमर की नजर पांचवीं एशियन पैरा गेम्स 2026 पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. उमर की उपलब्धियां
1- 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग मेन एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
2- 50 मीटर राइफल .22 थ्री पोजिशन मेन एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
3- 50 मीटर रायफल .22 प्रोन मिक्सड एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
4-10 मीटर एयर रायफल प्रोन मिक्सड एसएच वन पैरा कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed