{"_id":"6a7a40555d82f4c9240992b8","slug":"city-traffic-arrangements-will-be-altered-tomorrow-due-to-the-tiranga-yatra-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-153798-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तिरंगा यात्रा को लेकर कल बदला रहेगा शहर का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तिरंगा यात्रा को लेकर कल बदला रहेगा शहर का यातायात
विज्ञापन
कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त (बुधवार) को सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
कंपनी बाग की तरफ से आने वाले वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें मर्चेंट चेंबर से दाएं मुड़कर सिलवर्टन तिराहा और वहां से एमजी कॉलेज चौराहा होकर जाना होगा। वाहन सिलवर्टन तिराहे से लाल इमली चौराहा होकर भी जा सकेंगे। फूलबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड और सरसैया घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड चौराहा और लाल इमली चौराहा होकर आगे जाएंगे।
बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन चेतना चौराहा और सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं, गुप्तार घाट की ओर से आने वाले वाहन वीआईपी रोड और सरसैया घाट चौराहे की ओर जाने के बजाय गुप्तार घाट से बाएं मुड़कर मेघदूत तिराहा होकर निकलेंगे।