{"_id":"6a42dc6122b1e36dc10e9292","slug":"city-players-shine-in-national-yogasana-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150769-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
कानपुर। उत्तराखंड के रुड़की की सीओईआर यूनिवर्सिटी में 26 से 28 जून तक हुई नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर तीन कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए गुनिका रतन, दिव्यांशी और आकृत बाजपेई ने उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीत कानपुर और प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने नेशनल जज एवं उत्तर प्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई।
समापन समारोह में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया, टेक्निकल डायरेक्टर रितु भदौरिया, नेशनल प्रेजिडेंट अंशु सरकार तथा उत्तर प्रदेश के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। दीक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों में आगामी थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशियाई पैसिफिक योगासन खेलों में भारत के लिए पदक जीतने की पूरी क्षमता है।