फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   city news

तंगी से त्रस्त युवक ने फांसी लगा जान दी

Thu, 17 Sep 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
city news
घाटमपुर। आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे का शव देख वृद्ध मां गश खाकर गिर पड़ी। शास्त्रीनगर वार्ड निवासी विनोद कुमार (42) पिता धोबीलाल की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। विनोद की पत्नी की मौत 10 साल पहले होने पर मां सावित्री देवी तथा बेटी शालिनी (12) व शिवानी (10) की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी।
विज्ञापन

मां सावित्री देवी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी वृद्धा पेंशन से किसी तरह घर के खर्चे व जरूरतें पूरी होती रहीं पर मजदूरी न मिलने के चलते धीरे-धीरे घर आर्थिक तंगी की चपेट में आने लगा। जिसे लेकर विनोद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी तनाव के बीच वह बीमार हो जाने के चलते इलाज भी सही ढंग से नही करा था।
विज्ञापन

राशन कोटे से मिलने वाले अनाज से किसी तरह घर के लोग पेट तो भर रहे थे पर जिन लोगों से उसने उधार ले रखा था, उसे वापस करने के दबाव ने उसे तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के सामने भी पड़ोसियों ने विनोद के आर्थिक तंगी व बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। उधर पति के बाद बेटे को भी खोने को लेकर जहां मां सावित्री देवी की हालत बदहवास थी वहीं बेटियों शालिनी तथा शिवानी की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed