फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City information will be available in one click

एक क्लिक में मिलेंगी शहर की जानकारियां, ओपन डाटा पोर्टल की ये खासियत आपको भी हैरत में डाल देगी

Tue, 16 Apr 2019 12:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
City information will be available in one click
फाइल फोटो
स्मार्ट सिटी में लोगों को एक क्लिक में शहर के विभिन्न विभागों की जानकारियां मिल सकेंगी। इसके लिए एनआईसी ने पोर्टल विकसित किया है। ये जानकारी सोमवार को दिल्ली में आयोजित स्मार्ट सिटी कार्यशाला में दी गई। नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी को कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) का चीफ डाटा आफीसर (सीडीओ) बनाया गया है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से उत्तरी जोन के स्मार्ट सिटी के सीईओ और प्रभारी अधिकारियों की दिल्ली में हुई कार्यशाला की शुरुआत स्मार्ट सिटी के मिशन निदेशक कुणाल कुमार, राहुल कपूर ने की। एनआईसी के विशेषज्ञों ने बताया कि ओपन डाटा पोर्टल में कानपुर से संबंधित अधिकतम आंकड़े (डाटा) अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन

इस पोर्टल में नगर निगम के वार्डवार आंकड़ों के साथ ही जलकल विभाग, केडीए, केस्को, पुुलिस, फायर, शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन, भूगर्भ जल विभाग सहित सभी विभागों के आंकड़े रहेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

जानकारी इस स्तर की रहे, जिनके सहयोग से कोई किसी विषय में शोध भी करना चाहे तो उसे सहूलियत हो। मई तक डाटा फीडिंग कार्य पूूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई सहित शहर में जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रयासों पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में शामिल होने गईं केएससीएल के सीईओ संतोष कुमार शर्मा, प्रभारी अधिकारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि यहां 50 विभागों में से 25 के  आंकड़े इकट्ठा हो गए हैं। 15 विभागों के आंकड़े काफी हद तक मिल गए हैं। शेष विभागों के आंकड़े जुटाने जा रहे हैं।

अब तक आंकड़े जुटाने के मामले में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारनपुर, चंडीगढ़ की सराहना की गई। केएससीएल को सभी विभागों से डाटा लेकर स्वयं ओपन डाटा पोर्टल में फीडिंग करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि बाद में सभी विभागों को पासवर्ड दिए जाएंगे, वे स्वयं अपडेट फीडिंग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed