{"_id":"5d2a243e8ebc3e6cba54ad36","slug":"city-development-minister-suresh-khanna-inaugurated-garbage-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों से की पौधे लगाने की अपील, बोले जल्द मिलेगी कूड़े से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों से की पौधे लगाने की अपील, बोले जल्द मिलेगी कूड़े से निजात
Sun, 14 Jul 2019 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेशा खन्ना ने किया कूड़ाघरों का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को जनता नगर और पनकी-कल्याणपुर रोड पर बने आधुनिक कूड़ाघरों (सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन) का लोकार्पण किया। गली, मोहल्लों से छोटी कूूड़ा गाड़ियों से गीला और सूखा कूड़ा इन कूड़ाघरों में आएगा और यहां से कांपेक्टरों (बंद कूड़ा गाड़ियों) से कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा।
इससे राहत यह मिलेगी कि गली, मोहल्लों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मचारी इधर उधर न एकत्र करने के बजाय सीधे कूड़ाघरों में ले जाएंगे। इनका निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुआ है। जनता नगर आधुनिक कूड़ाघर में आयोजित लोकार्पण समारोह में नगर विकास मंत्री ने सभी से कम से कम दो-दो पौधे लगाने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि लगातार घटते भूगर्भ जलस्तर और जलाशयों में 20 प्रतिशत पानी रह जाने से संतुलन बिगड़ रहा है। नीति आयोग ने भी चेताया है कि यदि ऐसे ही अंधाधुंध जलदोहन होता रहा तो 2030 तक पानी का संकट होने लगेगा। नगर विकास मंत्री ने नगर निगम मुख्यालय में 20 कांपेक्टरों को हरी झंडी दिखाई।
कमिश्नर सुभाष चंद ने बताया कि इन दोनों ट्रांसफर स्टेशनों की लागत करीब तीन करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, कमलरानी वरुण, पार्षद दीपा द्विवेदी, विधि राजपाल, नवीन पंडित, अनिल वर्मा, अनीता गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि शामिल रहे।

कमिश्नर को घेरा, मंत्री को बताईं समस्याएं, शहर में बनेंगे आठ आधुनिक कूूड़ाघर
नगर विकास मंत्री जनता नगर में आयोजित समारोह में करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। इस बीच इलाकाई लोगों ने कमिश्नर को घेर लिया। जनता नगर कूड़ाघर के पीछे के पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग की। महानगर विकास समिति ने गुजैनी बाईपास चौराहे पर नाला क्षतिग्रस्त होने से गुजैनी, दबौली, रतनलाल नगर में जलभराव की शिकायत की। बाद में नगर विकास मंत्री के पहुंचने पर समिति ने ज्ञापन भी दिया। बर्रा-2 ईडब्लूएस कालोनी के जागेश्वरी, रानी, अनीता आदि ने नाले, नालियों की सफाई पर सवाल उठाते हुए घरों में सीवरभराव की शिकायत की।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के सभी छह जोनों में एक-एक आधुनिक कूड़ाघर बनना है। नगर विकास मंत्री ने जोन-4 के चुन्नीगंज में पहले आधुनिक कू़ड़ाघर के लोकार्पण के बाद जोन-5 में जनता नगर और जोन छह में पनकी-कल्याणपुर रोड पर बने कूड़ाघर का लोकार्पण किया। इसके अलावा जोन-1 में भगवतदास घाट रबिश डिपो, जोन-2 में रबिश डिपो कृष्णा नगर, जोन-3 में जे-ब्लॉक बर्रा विश्वबैंक में आधुनिक कूड़ाघर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा फूलबाग में एलआईसी बिल्डिंग के सामने और भैरोघाट में एक-एक और कूड़ाघर बन रहे हैं।

पौधरोपण भी किया, गाय के गोबर से चैली बनाने की मशीन का उद्घाटन
नगर विकास मंत्री ने जनता नगर कूड़ाघर के पास ग्रीनबेल्ट में और पनकी स्थित गोवंश संरक्षण केंद्र में पौधरोपण भी किया। उन्होंने विधायकों से कम से कम एक-एक हजार और पार्षदों से 100-100 पौधे लगाने की अपील की।
नगर विकास मंत्री ने पनकी स्थित गोवंश संरक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंदगी नजर आने पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को आड़े हाथों लिया। इसके अलावा गोबर से चैली बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। बताया कि इस मशीन से निर्मित लकड़ी का दाह संस्कार में उपयोग किया जाएगा। इससे पेड़ों का कटान कम होगा।