{"_id":"d1dfe06493c4cfa7e7e23687b8c460c3","slug":"city-bus-strike-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सिटी बसों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सिटी बसों की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनएनयूआरएम के तहत सिटी में चलाई जा रहीं सिटी बसों के चालकों ने सोमवार को चक्का जाम का ऐलान करते हुए मंगलवार से बसें न चलाने का फैसला किया। संविदा चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि चक्का जाम का नोटिस आरएम कार्यालय को भेज दिया गया है।
रोडवेज ने सिटी बसों का संचालन श्यामा श्याम सर्विस कंपनी को दे दिया है। 23 सितंबर से कंपनी बसो का संचालन अपने हाथ में ले लेगी। रोडवेज द्वारा भर्ती किए गए संविदा चालकों को पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी देकर श्यामा श्याम कंपनी ने अपने अंडर में रखने का नोटिस कुछ दिन पहले चस्पा किया था।
चालक इसी का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को संविदा चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में चालकों ने डीएम को ज्ञापन दिया और शाम को चक्का जाम का एलान कर दिया। अध्यक्ष ने बताया कि जब सिटी बसें चलनी शुरू हुईं थीं तो गोल्डरस कंपनी को मेंटीनेंस का जिम्मा दिया गया था।
विज्ञापन
वह गड़बड़झाला कर भाग गई और नई बसें कंडम हो गईं। अब श्यामा श्याम कंपनी को मेंटीनेंस के साथ संचालन का जिम्मा दिया गया है। किसी प्राइवेट कंपनी के अधीन कोई चालक काम नहीं करेगा।
जब तक संचालन प्राइवेट कंपनी से वापस नहीं लिया गया, तब तक कोई चालक बस नहीं चलाएगा। वहीं फजलगंज डिपो के एआरएम वाईके चड्ढा ने बताया कि चक्का जाम की सूचना आला अधिकारियों को दे दी गई है। चालकों के साथ मंगलवार को वार्ता की जाएगी।