फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City and rural teams will clash in the final of the Police Cricket Tournament today

Kanpur News: पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में आज भिड़ेंगी नगर व देहात की टीमें

Fri, 14 Nov 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
City and rural teams will clash in the final of the Police Cricket Tournament today
पुलिस लाइंस में मैच खेलती कानपुर व फतेहगढ़ पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। पुलिस लाइन स्थित मैदान पर चल रही पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मैच हुए। पहले मैच में कानपुर नगर ने फतेहगढ़ को 76 रन से और दूसरे मैच में कानपुर देहात ने जालौन को 56 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


कानपुर नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम से चैतन्य गहलौत ने 60 गेंदों पर 129 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं फतेहगढ़ की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच चैतन्य गहलौत को चुना गया। दूसरे मैच में कानपुर देहात ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए। वहीं जालौन की पूरी टीम 14.5 ओवर में 85 रन पर आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच कानपुर देहात के दीपक कुमार को चुना गया। फाइनल मैच शुक्रवार को कानपुर नगर और कानपुर देहात के बीच सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed