फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th

CISCE ISC Result 2022 Toppers: सीआईएससीई 12वीं के टॉपर्स से मिलिए, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Sun, 24 Jul 2022 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Jul 2022 11:15 PM IST
सार

सीआईएससीई की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट सेमेस्टर-2 के रिजल्ट में 18 उम्मीदवारों ने 99.75% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है।इनमें कानपुर के द चिंटल्स स्कूल के प्रभकीरत ने शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th
प्रभकीरत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को आईएससी (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। देश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर शहर के विद्यार्थियों ने कब्जा किया है। 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ द चिंटल्स स्कूल के प्रभकीरत सिंह देश में प्रथम स्थान पर रहे। विज्ञान वर्ग के प्रभकीरत ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल पाकर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया था। देश में दूसरे स्थान पर 99.50 प्रतिशत अंकों के साथ सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रांजलि त्रिपाठी रहीं।

विज्ञापन

वहीं, तीसरे स्थान पर 99.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की तरुषि तनेजा और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी की प्राची आर्या रहीं। शहर में आईएससी की परीक्षा में 50 स्कूलों के 3500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। कोरोना की वजह से इस बार दो टर्म में परीक्षाएं हुई थीं। पहला टर्म बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित था। पहले और दूसरे टर्म के आधार पर ही छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। लगभग सभी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जोनल कोआर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि काउंसिल अंग्रेजी और बेस्ट तीन विषयों के अंकों को लेकर ही परिणाम घोषित करती है।   

विज्ञापन

CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th
प्रांजलि त्रिपाठी अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है प्रांजलि त्रिपाठी 
सिस्टम में काफी बदलाव की आवश्यकता है। लोगों की परेशानियां सुलझनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हूं। यह कहना है आईएससी की दूसरी नेशनल टॉपर प्रांजलि त्रिपाठी का। सेठ आनंद राम जयपुरिया में ह्युमैनिटीज की छात्रा प्रांजलि को 99.50 अंक मिले हैं। पीलीभीत में एएसपी के पद पर तैनात पवित्र मोहन त्रिपाठी और एएनडी में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ. अर्चना त्रिपाठी की बेटी प्रांजलि दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक के बाद सविलि सर्विसेज में जाना चाहती हैं। सर्वोदय नगर निवासी प्रांजलि को अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति ईमानदार  रहें। जितनी देर भी पढ़े, उस दौरान केवल पढ़ाई ही हो। समय पर पाठ्यक्रम को पूरा करें। केवल किताबी कीड़ा न बने। सोशल मीडिया से भी जुड़ाव जरूरी है।

CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th
प्राची आर्या - फोटो : अमर उजाला

सफलता की एक ही कुंजी वो है मेहनत: प्राची आर्या
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। इसके आपको सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत करनी होगी। यह कहना है आईएससी 12वीं के परिणाम में 99.25 प्रतिशत अंक पाकर देश में तीसरा स्थान पाने वाली प्राची आर्या का। बताया कि परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए उन्होंने रोजाना स्कूल में पढ़ने के अलावा रिवीजन जरुर किया। कई विषयों में विषय वस्तु स्पष्ट करने के लिए ऑनलाइन चैनल्स से पढ़ाई की। इसके अलावा मॉडल पेपर भी लगाकर प्रैक्टिस की। इनके जेईई मेंस में 85 परसेंटाइल अंक आए हैं। इनका कहना है कि यह एक साल जेईई की तैयारी करके आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि रोजाना सबेरे छह बजे उठकर और स्कूल से आने के बाद आठ घंटे पढ़ाई करने का इनका शेड्यूल था। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बारे में इनका मानना है कि इनके इस पद में आने के बाद महिला सशक्तिकरण में तेजी आएगी। सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया कि यह व्हाट्सएप छोड़ किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में नहीं हैं। इनका मानना है कि सोशल मीडिया डिस्टर्ब करता है। साथ ही मानसिक स्वस्थ रहने के लिए इससे दूर रहना चाहिए। इनके छोटे भाई प्रखर आर्या आठवीं के छात्र हैं। इनके पिता विनय कुमार मौर्या सिचाई विभाग में इंजीनियर और मां अंजना आर्या ग्रहणी है।

विज्ञापन

CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th
तरुषि तनेजा - फोटो : अमर उजाला

कीवर्ड लिखें, कॉपियां न भरें, खुद से बनाए नोट्स: तरुषि तनेजा
नेशनल टॉपर बनना एक सपने को पूरा करने जैसा है। अच्छे नंबरों की तो उम्मीद थी, लेकिन नेशनल की लिस्ट में नाम आ जाएगा यह नहीं सोचा था। खुद के नाम के आगे नेशनल टॉपर लगना सुखद अनुभव है। यह कहना है नेशनल टॉपरों की सूची में तीसरे स्थान पर आने वाली तरुषि तनेजा का। सेंट मैरी की साइंस वर्ग की छात्रा तरुषि को 99.25 फीसदी अंक मिले हैं। शुक्लागंज की रहने वाली तरुषि के पिता प्रवीण तनेजा बिजनेसमैन और ऊषा तनेजा गृहिणी हैं। गणित और कंप्यूटर में 100 और अंग्रेजी में 99 फीसदी अंक पाने वाली तरुषि कहती हैं कि बोर्ड में कापियां भरने का कोई फायदा नहीं है। टू द प्वाइंट लिखने की आदत डाले, की-वड लिखें और खुद नोट्स तैयार करें। इसका काफी फायदा मिलेगा। जेईई मेन में 97.1 परसेंटाइल पाने वाली आरुषि कहती हैं कि बचपन से निरंतर पढ़ने की आदत ने फायदा दिया है। यह सालों की मेहनत है। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं।

CISCE ISC Result 2022 Toppers List, Meet the toppers of CISCE 12th
CISCE ISC Result 2022 Toppers List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टॉपरों की सूची
प्रभकीरत सिंह                   99.75          द चिंटल्स स्कूल (साइंस)   
प्रांजलि त्रिपाठी                  99.50           सेठ आंनद राम जयपुरिया स्कूल (ह्युमैनिटीज)
तरुषि तनेजा                     99.25           सेंट मैरी स्कूल  (साइंस)
प्राची आर्या                        99.25          डॉ वीरेंद्र स्वरूप (साइंस)
सौम्या गुप्ता                      99               डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधवपुरी (साइंस)
वंशिका अग्रवाल                  99              सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (कामर्स)
सूजल गुप्ता                       98.75          डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी  (साइंस)
आदित्य अवस्थी                 98.75         स्वराज इंडिया स्कूल (साइंस)
अवनी नेवतिया                   98.75         सेठ आनंदराम जयपुरिया (कामर्स)
नवजोत सिंह तनेजा            98.75          सेठ आनंदराम जयपुरिया (कामर्स)
यश कुमार गुप्ता                 98.75         द चिंटल्स स्कूल  (साइंस)
रिया मेल्होत्रा                      98.75         द चिंटल्स स्कूल  (कामर्स)
सृष्टि चौहान                       98.50         स्वराज इंडिया स्कूल (साइंस)
शौर्य अग्रवाल                      98.50           स्वराज इंडिया स्कूल  (साइंस)
वैभव सचान                       98.75           डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर (साइंस)
हर्षिता अवस्थी                   98.50            डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर (साइंस)
वंश अग्रवाल                       98.30           शीलिंग हाउस स्कूल (साइंस)
वनिशा चावला                    98.30          शीलिंग हाउस स्कूल (कामर्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed