फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Circle Incharge of Billing resigns

बिलिंग के सर्किल इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Circle Incharge of Billing resigns
कानपुर देहात। बिना पूर्व तैयारी ट्रांसफार्मर वार बिलिंग शुरू कराने से व्यवस्था चरमरा गई है। 40 रीडर 22 दिन में केवल पांच-पांच सौ बिल ही निकाल सके हैं। बढ़ती दिक्कतों और बिजली विभाग के अफसरों के दबाव बनाने पर कार्यदायी संस्था के सर्किल इंचार्ज ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

जिले में उपभोक्ताओं के विद्युत बिल निकालने के लिए पेस कंप्यूटर को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इस काम में 145 मीटर रीडर लगे हैं। प्रति रीडर 16 सौ बिल निकालने का लक्ष्य है। अभी तक मोहल्लावार बिलिंग की जा रही थी। बिना तैयारी इस माह ट्रांसफार्मर वार बिलिंग शुरू करा दी गई। ट्रांसफार्मरों के कनेक्शनों की टैगिंग व बिल निकालने में वक्त अधिक लग रहा है।
विज्ञापन

इससे बिल निकालने की गति बेहद कम हो गई है। इस माह करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं को बिल मिलने पर संशय बना है। बिलिंग की दिक्कत पर गुरुवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। कम बिलिंग को उपभोक्ता सेवा में कमी व राजस्व नुकसान बताकर अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी संस्था के सर्किल इंचार्ज पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुखरायां जेई ने कोतवाली में तहरीर भी दे दी। इस पर गुरुवार देर शाम सर्किल इंचार्ज सौरभ साहू ने इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा उन्होंने जोनल मैनेजर को भेजा है। रीजनल मैनेजर को भी इसकी प्रति भेजी गई है। सर्किल इंचार्ज ने बताया कि बिलिंग की दिक्कत का ठीकरा विद्युत अफसर उन पर फोड़ रहे हैं। एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है। इन परिस्थिति में काम कर पाना संभव न होने पर इस्तीफा दिया है।
कानपुर के सर्किल इंचार्ज सौरभ साहू का इस्तीफा मिला है। आगे की कार्रवाई के लिए इसे उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। कार्यदायी संस्था के कर्मी पर सीधे एफआईआर कराने की कार्रवाई करना सही नहीं है। ट्रांसफार्मर वार रीडिंग बिना तैयारी शुरू कराने से बिलिंग धड़ाम हो गई है। रीडरों से जुड़ी दिक्कतों को हल करने की कोशिश हो रही है। - राजीव यादव, जोनल मैनेजर पेस कंप्यूटर, इटावा
तीस रीडरों का मानदेय बकाया
बिलिंग कार्य में लगे 30 रीडरों का कई माह का मानेदय बकाया है। महराजा, सुमित यादव व पंकज आदि रीडरों का आरोप है कि बिलिंग की कार्यदायी संस्था बकाया मानदेय भुगतान नहीं कर रही है। जबकि कार्यदायी संस्था के जोनल मैनेजर राजीव यादव ने बताया कि रीडरों के बैंक एकाउंट व आधार कार्ड आदि में नाम मिसमैच के चलते भुगतान की दिक्कत है। इसे दूर कराने का प्रयास हो रहा है। कुछ रीडर लामबंदी कर काम प्रभावित किए हैं। (संवाद)

नहीं बदले खराब 25 हैंड प्रिंटर
बिल निकालने में प्रयोग होने वाले 25 हैंड प्रिंटर खराब है। इनकी मरम्मत नहीं होने से बिल निकालने में दिक्कत है। कार्यदायी संस्था इस पर ध्यान नहीं दे रही है। यह वजह भी है जिससे बिलिंग कम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed