फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chunky Pandey and Ameesha Patel's reaction on MeToo Campaign

#MeToo: कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय और अभिनेत्री अमीषा पटेल का रिएक्शन

Fri, 12 Oct 2018 09:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Chunky Pandey and Ameesha Patel's reaction on MeToo Campaign
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय और अभिनेत्री अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

कानपुर शहर आए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शहर और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। चंकी ने कानपुर-मुंबई हवाई सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार आने में समय भी बच गया और थकान भी नहीं हुई। वे कई बार कानपुर आ चुके हैं लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट से कार से आते थे तो थकान हो जाती थी। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से कानपुर की पहचान और बढ़ेगी। 

विज्ञापन


गोरखपुर में जन्मे चंकी ने कहा कि इस शहर में बहुत संभावनाएं हैं। पहले यह शहर केवल चमड़ा उद्योग के लिए जाना जाता था अब ज्वैलरी की भी बड़ी इंडस्ट्री बनता जा रहा है। शहर में गंगा है। यहां के घाटों को खूबसूरत बनाकर दर्शनीय बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी हाउसफुल-फोर फिल्म आने वाली है। इसके अलावा संजय दत्त के साथ एक प्रोजेक्ट प्रस्थानम पर भी काम चल रहा है। 

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में यदि किसी के साथ बुरा बर्ताव होता है तो उसे तुरंत आवाज उठानी चाहिए...

Chunky Pandey and Ameesha Patel's reaction on MeToo Campaign
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय और अभिनेत्री अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

नयागंज स्थित एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यदि किसी के साथ बुरा बर्ताव होता है तो उसे तुरंत आवाज उठानी चाहिए। हालांकि इन दिनों चल रहे मी टू कैंपेन पर वे कुछ भी बोलने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि वे कई बार कानपुर आ चुके हैं। इसलिए उन्हें कानपुर का ही समझो।

मी टू पर सवाल पूछने पर अमीषा नाराज
कहो ना प्यार है, गदर जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म में काम कार चुकीं अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि कानपुर एक प्यारा शहर है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। वह भी इस शहर में कई बार आ चुकी हैं। बताया कि गदर फिल्म की शूटिंग लखनऊ में करीब 40 दिन चली थी। इस दौरान कई बार शहर आईं थीं। मी-टू कैंपेन पर सवाल पूछने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने आई हूं, इस संबंध में ही सवाल पूछिए। बोलीं कि उन्हें ज्वैलरी पसंद हैं वे लोकेशन के अनुसार ही ज्वैलरी सेलेक्ट करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed