फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   christmas cheer with poor children

गरीब बच्चों संग बांटी क्रिसमस की खुशियां

Sat, 24 Dec 2016 11:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:03 PM IST
सार

अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बांटे गए कम्बल, शॉल, खाना और बच्चों के खिलौने

विज्ञापन
christmas cheer with poor children
अपनालय वेलफेयल सोसाइटी ने गरीब बच्चों संग बांटी क्रिसमस की खुशियां

विस्तार

अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बेहद अनोखे ढंग से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को निर्माण आश्रम संगम इलाहाबाद में गरीब बच्चों और और कुष्ट रोग से पीड़ित लोगों को उपहार बांटे। इनके चेहरे पर उपहार पाने की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोसाइटी ने कम्बल,शॉल, खाने का सामान, बिस्कुट, क्रिकेट किट, फुटबॉल, कैरम, लूडो, बैडमिंटन क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दिए। 

विज्ञापन


इस मौके पर अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद ईस्ट, लायंस क्लब,इनाया पॉवर, ग्रेविटी वेलफेयर सोसाइटी , और विजयराज सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे। उपहार बाटने के साथ-साथ बच्चों की सिर पर रंग बिरंगी टोपी लगाकर क्रिसमस केक काटा गया।  

विज्ञापन

क्रिसमस गिफ्ट मिले तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

christmas cheer with poor children
अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम की तस्वीर
स्पोर्ट्स पॉइंट सिविल लाइन्स की और से बच्चों को खेल के सामान जैसे क्रिकेट बैट, बॉल, फुटबॉल, कैरम आदि वितरित किया गया। इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद ईस्ट की सदस्यों के द्वारा कम्बल, टोपी के अलावा बच्चों के लिए क्रिस्मस केक भी काटा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिमहापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी लोगों को सामान वितरित किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने क्रिस्मस के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ केक भी काटा। अपनालय वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अम्बरीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

बिग ऍफ़ एम् के आर जे निवेश ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सरिता खुराना, शशि लता सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अभिलाषा श्रीवास्तव, अभिलाषा सिंह, रत्ना जायसवाल,कुंवर बी ऍम सिंह (पूर्व पी सी इस), डॉ अजय जौहरी, गजेश श्रीवास्तव, गिरजेश श्रीवास्तव,सुषमा अगरवाल, अंजय सिंह, पंकज यादव,रंजन यादव, गौरांग श्रीवास्तव,अनीता यादव, मोहिनी, अर्जुन ठाकुर,बालकृष्ण,राजेश जायसवाल,नरेंद्र पटेल, दीनानाथ यादव,सुजीत, सुरेश बरनवाल, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed