{"_id":"689e3282e78794c2c103ad3a","slug":"christ-church-college-defeated-allen-house-school-by-36-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129109-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने एलेन हाउस स्कूल को 36 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने एलेन हाउस स्कूल को 36 रन से हराया
विज्ञापन
द स्पोर्ट्स हब मैदान में शॉट मारने का प्रयास करता बल्लेबाज।
- फोटो : संवाद
कानपुर। बारिश के कारण द स्पोर्ट्स हब में मैदान गीला होने से स्व. आत्माराम अग्रवाल स्मारक इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार की सुबह दो मैच स्थगित कर दिए गए। यह मुकाबले आने वाले दिनों में खेले जाएंगे। दोपहर बाद मैदान सूखने पर चार बजे से शुरू हुए मैच में क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने एलेन हाउस स्कूल खलासी लाइन को 36 रन से हराया।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर 127 रन बनाए। टीम से हुसैन रजा ने 42, अभय कुमार ने 27 व समीर ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आर्यन यादव ने चार, अबूजार ने तीन, रुद्र सेठ, जीए रिजवी व हर्ष ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन की पूरी टीम 19.3 ओवर में 91 रन पर आउट हो गई। टीम से अरनव ने 19, गाजी ने 18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में उज्जवल, सालिक खान ने तीन-तीन, अभय कुमार ने दो, समीर व फरदीन ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अभय कुमार को 27 रन की पारी व दो विकेट लेने के लिए चुना गया।