फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chowki incharge beat constable

कांस्टेबल को इंसानियत दिखाना पड़ा महंगा, चौकी इंचार्ज ने 'अंगूठा चबा लिया'

Sat, 24 Mar 2018 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chowki incharge beat constable
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर देहात में रसूलाबाद क्षेत्र में शिकायत लेकर चौकी आए पीड़ित की मदद करने से खफा चौकी इंचार्ज ने गुरुवार देर रात अपने ही कांस्टेबल की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले में आरोपी तिस्ती चौकी इंचार्ज के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

पीड़ित आरक्षी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि सरैयां निवासी हरमोहन सिंह का गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत लेकर वह चौकी आया था। उसके कान से खून निकल रहा था।

विज्ञापन

 

इस पर कांस्टेबल श्याम सिंह ने उसके उपचार कराने की बात चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार से कही। वहीं उसे थाने ले जाने को कहा। इससे खफा चौकी इंचार्ज ने कांस्टेबल कौशल प्रताप सिंह व शिवपाल सिंह के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और उसके हाथ के अंगूठे को मुंह से काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ित ने मामले की तहरीर रसूलाबाद थाने में दी। वहीं चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार ने बताया कि यह आरोप गलत है। कांस्टेबल श्याम प्रताप सिंह नशे में था और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। साथ ही मारपीट पर उतारू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed