फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrkoot Accident News, MNREGA technical assistant dies due to truck collision, driver absconded with truck after accident

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से तकनीकी सहायक की मौत, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार

Thu, 07 Jul 2022 08:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 08:06 PM IST
सार

राजापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वो कार को कई मीटर आगे तक घसीटता हुआ ले गया। इस सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Chitrkoot Accident News, MNREGA technical assistant dies due to truck collision, driver absconded with truck after accident
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा गांव के पास गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। वह मनरेगा में संविदा पर तकनीकी सहायक पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पहाड़ी ब्लॉक में तैनात मनोज कुमार विश्वकर्मा (32) बुधवार की शाम कार से माता-पिता से मिलने खटवारा गांव जा रहे थे। राजापुर थाना अंतर्गत चित्रकूट कौशांबी रोड पर मोड़ने के लिए कार धीमी की तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज फंस गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

ट्रक व कार की टक्कर की आवाज सुनकर पुरवा गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पहचानकर परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मनोज को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुनैना और दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

ट्यूबवेल जाते समय हुआ हादसा
मनोज विश्वकर्मा मूल रूप से खटवारा के राजापुर गांव के निवासी थे। माता-पिता वहीं रहते हैं। वह नौकरी के चलते कर्वी स्थित घर में रुकते थे। बुधवार को वह माता-पिता से मिलने गांव के लिए निकले। ग्रामीणों के अनुसार गांव के घर में माता-पिता नहीं थे। वह ट्यूबवेल में थे। घर से ट्यूबवेल लगभग 400 मीटर दूर है। वह कार से ट्यूबवेल की ओर जा रहे थे कि हादसा हो गया। इस घटना पर ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, सचिव, कर्मचारियों ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed