फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two innocent people died due to fever

Chitrakoot: बुखार से दो मासूमों की मौत, छह मरीज भर्ती, बरतें जरूरी एहतियात

Sat, 17 Feb 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Feb 2024 08:13 PM IST
सार

चित्रकूट में बुखार से दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Two innocent people died due to fever
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में मौसम बदलने से खांसी-जुकाम और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा छह नए मरीज भर्ती हुए हैं। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित भरतकूप थाना क्षेत्र भवानीपुर निवासी रितेश की एक माह की पुत्री अंशिका को शुक्रवार की देर रात भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मध्य प्रदेश के सतना जिले के नया गांव निवासी अंशू के दो माह के बेटे बऊवा को बुखार के चलते शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने घर ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा जमहिल निवासी रामबहोरी (23), पहाड़ी निवासी रामफल (40), कछारपुरवा निवासी चुन्नू (50), बनकट निवासी गीता (30), चकला गुरु बाबा निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री गुड़िया व रैपुरवा माफी निवासी रानी देवी (36) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचसी अग्रवाल ने कहा कि अभी ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। सुबह रात को अचानक ठंड बढ़ती है ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही रखें। पानी से दूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed