फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Three interstate smugglers arrested with 53 kg ganja

Chitrakoot: 53 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, दो तमंचा, दो कार व 10 हजार नकद बरामद

Tue, 11 Jun 2024 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

चित्रकूट में तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया है। उनके पास से 53 किलो गांजा, दो तमंचा, दो कार व 10 हजार नकद बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Three interstate smugglers arrested with 53 kg ganja
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी व सदर कोतवाली पुलिस टीम ने खोह के पास से तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा है। इनके कब्जे से लगभग 53 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही दो तमंचा, दो कार व दस हजार रुपये नगद बरामद हुए। तस्करों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व एक चित्रकूट मुख्यालय का निवासी है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव सभागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी करने वालों को पकडऩे के लिए सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की मदद ली। सोमवार देर रात को दोनों टीमों ने खोह अंडरपास के पास कबीर नगर रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी इस्माइल खां, राजामंडा थाना एम रामपुर कालाहांडी उड़ीसा निवासी विष्णु साहू व जगदीशगंज कर्वी निवासी विजय गुप्ता को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों उड़ीसा से लाए गए गांजे की सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन


तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से कम दाम में गांजा खरीदकर उप्र, बिहार व मप्र राज्यों के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं। बताया कि चित्रकूट में विजय गुप्ता के वाहन में गांजा रखते समय पकड़े गए। पुलिस ने तीनो तस्करों को जेल भेजा है। आरोपी विजय के खिलाफ गांजा तस्करी के चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed