फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Son lost his life while saving mother and sister from electrocution

Chitrakoot: करंट से मां-बहन को बचाने में बेटे ने जान गंवाई, इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Jul 2023 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आई मां व बहन को बचाने में बेटे की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Son lost his life while saving mother and sister from electrocution
अभिमन द्विवेदी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर बस्ती के एक घर में करंट की चपेट में आई मां-बहन को बचाने में पुत्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। झुलसी मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर के बस स्टैंड के पास मोहल्ला की निवासी रोडवेज बस परिचालक लवकुश की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि वह शनिवार की सुबह रोज की भांति घर में गृहकार्य कर रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच वह बाथरूम की ओर गई तो कहीं से बिजली का तार कटा होने से दरवाजे में करंट होने से वह इसकी चपेट में आ गई। यह देख खाना बना रही पुत्री खुशी (17) चिल्लाते हुए उन्हें बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुन वहां मौजूद पुत्र अभिमन द्विवेदी (18) आ गया। दोनों को किसी तरह करंट से तो मुक्त करा दिया, लेकिन वह खुद चपेट में आ गया।
विज्ञापन


पड़ोसी आनन-फानन तीनों को शिवरामपुर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मां-बेटी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने अभिमन को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक इकलौता पुत्र था। कलकत्ता में 12 वीं कक्षा में वेद शिक्षा प्राप्त कर रहा था। दोदिन पूर्व ही वह घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे के करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुरवा में पंचर की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दुकान में ही सोते समय पंखे से करंट की चपेट में आया। घटना से परिजन शोकाकुल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को दूसरे दिन सुबह हो सकी।

सरैंया के मुस्लिमपुरवा निवासी जमील अली ने बताया कि उसका पुत्र सदाकत अली (26) घर के बाहर ही पंचर की दुकान संचालित करता था। रात को दुकान बंद कर घर से खाना खाकर दुकान में ही सोने आया था। सोते समय दुकान में लगे फर्राटा पंखे को दूसरी दिशा में रखते समय करंट की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी क्योंकि वह दुकान में अकेले सोता था।

शनिवार की सुबह जब परिजन जागे और दुकान खोलने के लिए सदाकत को जगाने पहुंचे तो वहां का नजारा देख चौक गए। बताया कि सदाकत के दोनों हाथ पंखे से पकड़े मिले। पंखे में करंट होने की जानकारी हुई। लाइट बंद कर उसे पंखे से अलग किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed