{"_id":"65f1df3622f6b50cc9053eca","slug":"chitrakoot-six-criminals-who-robbed-a-truck-arrested-in-an-encounter-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ट्रक लूटने वाले छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाशों व एक सिपाही को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ट्रक लूटने वाले छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाशों व एक सिपाही को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Wed, 13 Mar 2024 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:48 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में पुलिस ने मुठभेड़ में ट्रक लूटने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों व एक सिपाही को गोली लगी है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में ट्रक लुटेरों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश व एक सिपाही घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया। घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कार, ट्रक समेत लूट में प्रयोग होने वाली वस्तुएं बरामद हुई हैं। सभी बदमाश प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं जिनके खिलाफ पहले से वाहन चोरी व लूट के कई जिलों में तमाम मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजापुर कस्बे के फायर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात को कार सवार कुछ बदमाशों की मौजूदगी पर एसपी नेे एसओजी व थाने की पुलिस टीम को भेजा। लगभग रात दो बजे पुलिस टीम ने जैसे ही कार सवार तीन युवकों को पकड़ा। कार में ट्रक के कागजात व तमंचे मिलने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। बदमाश ताला बाजार थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़ निवासी शोयब, नया माल गोदाम पूर्वी सहोदरपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी कलीम व जगतीपुर अंतु प्रतापगढ़ निवासी धनंजय सिंह ने स्वीकार किया कि आठ मार्च की रात को उन्होंने प्रयागराज का एक ट्रक लूटा था और उसे मप्र क्षेत्र में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने ट्रक बरामदगी कराने के लिए जैसे ही लगभग दो किलोमीटर आगे बढ़ी तो ट्रक में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इससे पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाशों से मुठभेड़ की जानकारी होते ही एसपी भी देर रात मौके पर पहुंचे। लगभग 40 मिनट तक दोनों ओर से 10 राउंड फायरिंग में राजापुर थाने के सिपाही प्रकाश मिश्रा के बाएं हाथ में गोली लगी। दो बदमाश कांशीराम कालोनी कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी मो. शाहिद व गोपालपुर थाना दिलीपपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी मेहताब अहमद के पैर में गोली लगी। इसी बीच गैंग सरगना दलिहामऊ थाना जिला प्रतापगढ़ निवासी सौरभ त्रिपाठी उर्फ राहुल भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तीनों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही व दो बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके खिलाफ कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट जिले के कई थानों में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं।