{"_id":"5d3f35688ebc3e6c926acc96","slug":"chitrakoot-s-rachana-will-going-in-kaun-banega-crorepati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति में जाएगी धर्मनगरी चित्रकूट की रचना, दस साल से कर रहीं थी प्रयास सपना हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति में जाएगी धर्मनगरी चित्रकूट की रचना, दस साल से कर रहीं थी प्रयास सपना हुआ साकार
Tue, 30 Jul 2019 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति में जाएगी चित्रकूट की रचना
- फोटो : अमर उजाला
कौन बनेगा करोड़पति में धर्म नगरी चित्रकूट की एक महिला का पहली बार चयन हुआ है। सोमवार को इसके लिए मुंबई से आई केबीसी की टीम ने महिला के जीवन से जुड़े पहलुओं को कैमरे में कैद किया।
मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास रहने वाले बीमा अभिकर्ता कृष्णदत्त पांडेय की पत्नी रचना पांडेय को कौन बनेगा करोड़पति रिएलिटी शो में शामिल होने का मौका मिला है। 30 वर्षीय रचना पांडेय ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम को देख रही थी।
धारावाहिक के दौरान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब वह एसएमएस के माध्यम से भेजती थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होेकर अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर बैठना उनका सपना था। इसके चलते वह अध्ययन भी करतीं थीं। उन्होंने एक से 15 मई 2019 के बीच शो में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया था।

Trending Videos
कौन बनेगा करोड़पति में जाएगी रचना
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते आठ जून को लखनऊ में उन्हें ऑडिशन टेस्ट के लिए बुलाया गया था। जहां सभी राज्यों के 300 लोगों ने प्रतिभाग किया और इनमें 25 लोगों का चयन हुआ है। जिनमें से एक वह स्वयं हैं। 18 जुलाई को मुंबई केबीसी से फोन के जरिए उन्हें चयनित होने की सूचना दी गई थी।
जिसके तहत आठ अगस्त को मुंबई के केबीसी के कार्यक्रम में उन्हें हाट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। रचना के देवर यामेन्द्र दत्त पांडेय सहायक अध्यापक हैं और उनकी देवरानी अनामिका पांडेय भी पीएचडी हैं।
पूरे परिवार में इस कार्य में उनका सहयोग किया है। केबीसी की टीम ने रविवार और सोमवार को उनके पारिवारिक जीवन के सभी पहलुओं को कैमरे में कैद किया। यह वीडियो शो में उनके हाट सीट में बैठने पर दर्शकों को दिखाया जाएगा।