फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Road not built, bodies carried on cots for two kms

Chitrakoot: सड़क नहीं बनी, दो किमी. चारपाई पर ले गए शव, मानवता को शर्मसार करने वाला मामला

Mon, 12 Aug 2024 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 10:41 AM IST
सार

यूपी के चित्रकूट में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क नहीं बनने से परिजनों को दो किलोमीटर तक शव चारपाई पर रखकर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
Chitrakoot: Road not built, bodies carried on cots for two kms
चारपाई पर शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित नया गांव नगर पंचायत स्थित वार्ड-15 के थरपहाड़ तक सड़क नहीं बनने से दो किलोमीटर तक शव चारपाई पर रखकर परिजनों को ले जाना पड़ा। शासन प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि इस सड़क को बनाने के लिए छह वर्ष पूर्व योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी।

विज्ञापन


थरपहाड़ निवासी रामचरण (18) राजस्थान के जयपुर में क्रशर पर नौकरी करता था। वहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शनिवार की शाम उसका शव लेकर परिजन एंबुलेंस से पहुंचे। मुख्य मार्ग से गांव की बस्ती तक सड़क न होने से दो किलोमीटर पहले ही शव उतारना पड़ा। इसके बाद परिजन चारपाई पर रखकर कंधे से शव घर ले गए। वार्ड-15 के सभासद के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने बताया कि सड़क का कार्य छह साल पहले शुरु हुआ था, लेकिन पूरा अभी तक नहीं हुआ। इसे लेकर कई बार आंदोलन भी हुए, लेकिन अभी तक नहीं बनी।

विज्ञापन

कई बार शर्मसार कर चुके ऐसे नजारे
कई बार ऐसे नजारे मानवता को शर्मसार कर चुके हैं। थरपहाड़ के पास 100 से अधिक परिवार रहते हैं। मार्च में आदिवासी प्रसूता संगीता मवासी को कपड़ों की झोली मेें लेकर अस्पताल तक गए थे। उसकी डिलीवरी उबड़ खाबड़ रास्ते में ही हो गई थी। ऐसे नजरे यहां आम हैं।
 

सड़क बनाने केे लिए भेजा है प्रस्ताव
नगर पंचायत नया गांव चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि थरपहाड़ की सड़क निर्माणाधीन है। हमें ग्रामीणों की तकलीफ का एहसास है। सड़क बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा है। स्वीकृत मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed