{"_id":"629f8ba66cef427e4453084f","slug":"chitrakoot-prisoners-attack-on-jail-warder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: बंदियों का जेल वार्डनों पर हमला, विरोध में कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: बंदियों का जेल वार्डनों पर हमला, विरोध में कार्य बहिष्कार
Tue, 07 Jun 2022 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल रगौली गेट पर प्रदर्शन करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिला जेल रगौली में मंगलवार की शाम को बंदियों ने जेल वार्डनों के साथ गालीगलौज के बाद हमला कर दिया। एक बंदी ने तो वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इसे लेकर पूरे जेल में अफरातफरी मच गई। इसके बाद जेल वार्डनों ने जेल अधिकारियों पर बंदियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। जेल गेट के बाहर आकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जेल परिसर में ड्यूटी कर रहे जेल वार्डन अंकित कुमार, रामप्रवेश व अंकुश निर्मल ने आरोप लगाया कि बैरक बंद करते समय पृथकवास (बैरक का नाम) के बंदी सिराज व अन्य ने उन पर कूडे़दान से हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी कारागार के उच्चाधिकारियों को तत्काल दी गई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसकी सूचना मिलते ही जेल परिसर में तैनात अन्य जेल वार्डन ड्यूटी छोड़कर गेट के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कई बार जेल परिसर में बंदियों व जेल अधिकारियों द्वारा जेल वार्डनों को परेशान किया जाता है। बंदियों का पक्ष हर बार लिया जाता है जिससे इनकी दबंगई बढ़ रही है। जेल अधीक्षक को ज्ञापन देकर जेल वार्डनों ने सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।
मामले की जानकारी मिली है। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाता है। सुरक्षाकर्मियों को समझाया गया था लेकिन वह गेट के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद सभी ड्यूटी पर लौट गए। घटना की जांच कराई जा रही है। - अशोक कुमार सागर, जेल अधीक्षक