फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: Prisoner accused jail warder of beating him for not giving money

Chitrakoot : बंदी ने रुपये न देने पर वार्डर पर लगाया मारपीट का आरोप, जेल के डॉक्टर को हटाया गया

Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
सार

इस मामले की जांच हुई। जेल अधीक्षक ने बंदी पर जेल में दहशत फैलाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में प्रथम जांच रिपोर्ट के बाद इलाज करने वाले डॉक्टर को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Prisoner accused jail warder of beating him for not giving money
जानकारी देता बंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जेल में रायबरेली जेल से आए एक बंदी ने जेलकर्मी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। रुपये न देने पर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की बात इलाज करने आए डाॅक्टर से कही। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इस मामले की जांच हुई। जेल अधीक्षक ने बंदी पर जेल में दहशत फैलाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में प्रथम जांच रिपोर्ट के बाद इलाज करने वाले डॉक्टर को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


रविवार को जेल में बंद बंदी रायबरेली निवासी माशूक अली के वायरल वीडियो में जेल वार्डर सहित दो पुलिस कर्मियों पर रुपये मांगने की बात कही। साथ ही रुपये न देने की बात कहने पर डंडे और लात-घूसों से पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। उसके शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। डाॅक्टर ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


बंदी ने अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बंदी ने जेल अधीक्षक पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकुर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि एटीएम फ्राॅड के मामले में कुछ दिन पूर्व रायबरेली जेल से माशूक उर्फ राजू , सुल्तानपुर का दिनेश व प्रतापगढ के सोनू को चित्रकूट जेल भेजा गया है। यह वीडियो पुराना है। जेल में जिस दिन यह बंदी आए तो इसमें माशूक ने अन्य बंदियों को पीटा और धौंस जमाकर कहा कि वह जेल की कोई डयूटी नहीं करेगा।


वार्डर वीरेंद्र मोहन व सिपाहियों से जब अन्य बंदियों ने शिकायत की तो उसे टोका गया। तब वह गाली देकर भागा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो गिरने से मामूली चोट लगी है। डॉक्टर के पास इलाज कराते समय वायरल इस वीडियो की जांच हो रही है। डीएम को प्रथम रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें डीएम के आदेश पर डॉ. मनोज सोनकर को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed