फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Police arrested two accused, confessed to three incidents of theft

Chitrakoot: पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, चोरी की तीन घटनाएं कबूली, लाइसेंसी बंदूक, जेवर और रुपये बरामद

Mon, 16 Dec 2024 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

Chitrakoot News: पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से लाइसेंसी बंदूक, डेढ़ लाख के जेवर और रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने चोरी की तीन घटनाएं कबूली हैं।

विज्ञापन
Chitrakoot: Police arrested two accused, confessed to three incidents of theft
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्वी कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी बंदूक, जेवर और रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कर्वी पुलिस और एसओजी की टीम ने बंधोइन बंधे की पुलिया के पास से चोरी के आरोपी कर्वी कोतवाली के कछार पुरवा के मजरा कोल गदहिया निवासी दीपक गुरु और महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी बंदूक, पांच कारतूस, डेढ़ लाख के जेवर और एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन




दीपक गुरु पर कर्वी कोतवाली में सात मुकदमे दर्ज हैं। भानु प्रताप पर कर्वी कोतवाली में तीन और महोबा जिले में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वे महोबा जिले के काजीपुरा थाना निवासी राजकुमार कोरी व राजू अहिरवार के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अगस्त में बनकट मोड़ के आगे दो फौजियों के घरों का ताला तोड़कर चोरी की थी। वहां से एक डबल बैरल बंदूक, पांच कारतूस, 20 हजार रुपये और कुछ चांदी के जेवर चुराए थे, जिसे आपस में बांट लिया। इसके अलावा अक्तूबर में कर्वी माफी इलाके में भीम सिंह के घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी की थी। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed