{"_id":"611159908ebc3e798c40f7dd","slug":"chitrakoot-oxygen-cylinder-nozzle-burst-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर का नोजल फटा, तेज आवाज के साथ गैस निकलती देख कर्मचारियों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर का नोजल फटा, तेज आवाज के साथ गैस निकलती देख कर्मचारियों में मची भगदड़
Mon, 09 Aug 2021 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
नोजल कड़ा होने पर तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसे खोला तो नोजल फट गया और छत से जा टकराया। तेज आवाज के साथ गैस निकलती देख कर्मचारी भाग निकले। एक्सरे रूम के कर्मचारी भी बाहर भागे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिला अस्पताल में नवजात को ऑक्सीजन लगाने के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर का नोजल फट गया। सिलिंडर से ऑक्सीजन निकलती देख कर्मचारी भाग निकले। सिक न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में ऑक्सीजन फैल गई।
स्थिति सामान्य होने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। सोमवार को जिला अस्पताल में कई ऑक्सीजन सिलिंडर आए थे। जिन्हें कर्मचारियों ने एसएनसीयू कक्ष में रखवा दिया था। नवजात दूसरे कक्ष में भर्ती थे। इधर, एक नवजात की हालत गंभीर होने पर डॅाक्टर ने उसे ऑक्सीजन लगाने के लिए लिखा तो कर्मचारियों ने सिलिंडर खोलना चाहा।
नोजल कड़ा होने पर तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसे खोला तो नोजल फट गया और छत से जा टकराया। तेज आवाज के साथ गैस निकलती देख कर्मचारी भाग निकले। एक्सरे रूम के कर्मचारी भी बाहर भागे।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कोई परेशानी वाली बात नहीं थी। ऑक्सीजन सिलिंडर का नोजल कड़ा था, जिसे खोलने पर वह छिटक गया और गैस बाहर निकली थी। इससे किसी भी तरह का किसी को नुकसान नहीं हुआ है। अब पूरी तरह सामान्य स्थिति में काम जारी है।

नवजात की मौत का आरोप
बीमार मासूम को अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। अगरहुडा निवासी कल्लू प्रसाद ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी विनोदी देवी को प्रसव दर्द होने पर शनिवार की रात को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
नवजात की हालत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उसे आक्सीजन के साथ एसएनसीयू में भर्ती कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नवजात को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में मौजूद चालक व एक अन्य ने ऑक्सीजन नली नहीं लगाई जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सीएमएस डॉ.आरके गुप्ता ने बताया कि उनके पास इस मामले की अभी कोई शिकायत नहीं आई है।