{"_id":"624dd2285f43b57f333288ff","slug":"chitrakoot-one-inspector-and-three-constables-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: एक दरोगा और तीन सिपाही निलंबित, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: एक दरोगा और तीन सिपाही निलंबित, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई
Wed, 06 Apr 2022 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:19 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गाली गलौज व छीना झपटी के आरोप लगाए हैं। दरोगा ने वर्दी पकड़ने की बात कही है। मामले की जांच अपरएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के बड़े संगठन से जुड़े जिले के एक पदाधिकारी के साथ सदर कोतवाली में विवाद सुलझाने के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। जिले के कई प्रमुख लोगों के संज्ञान में आने से प्रकरण हाईप्रोफाइल हो गया। इसके बाद जिले के अधिकारी भी एक्शन में आए और बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा व तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के पुरानी बाजार धुस मैदान के पास एक पान की गुमटी संचालक का स्थानीय लोगाें से लेन देन को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस टीम पूछताछ के लिए पहुंची। जिस पर मंगलवार को एक पक्ष की ओर से देश के बड़े संगठन के स्थानीय पदाधिकारी अपने एक अन्य कार्यकर्ता के साथ रात में कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि काफी बहस के दौरान दरोगा व सिपाही का दो युवकों से विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे से भिडे़ थे। इस घटना की जानकारी होने पर इस बडे़ संगठन से जुडे़ अन्य पदाधिकारियों के अलावा एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी डीएम व एसपी को दी गई। जिस पर प्रथम दृष्टया शिकायत के आधार पर एसपी धवल जायसवाल ने कोतवाली के एक दरोगा चंद्रमणि पांडेय समेत सिपाही हरिओम, शरद व अभिषेक को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गाली गलौज व छीना झपटी के आरोप लगाए हैं। दरोगा ने वर्दी पकड़ने की बात कही है। मामले की जांच अपरएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है। बुधवार को यह घटना जिले भर में सुर्खियाें में रही लेकिन बडे़ संगठन व राजनैतिक दल के नेता इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतराते रहे। कई ने तो फोन भी नहीं उठाया।