फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: One died, three injured in collision of bikes

Chitrakoot: आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 31 May 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: One died, three injured in collision of bikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग खोह अस्पताल के पास तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें चारों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अन्य दो को बेहोशी अवस्था में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मृतक जालौन का निवासी था जो अपने बहनोई के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। भदरेखी थाना आटा जालौन निवासी सिद्धगोपाल (28) पुत्र विजय अहिरवार सोमवार को पत्नी विमला देवी व बहन नीलम के साथ खोह गांव निवासी मधुसूदन अहिरवार के पुत्र विनय की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि को वह मऊ के हटवा निवासी संजय (27) पुत्र रामदयाल के साथ बाइक से सामग्री लेने के लिए जिला मुख्यालय की ओर आ रहा था जैसे ही वह खोह अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने से दूसरी तेज रफ्तार से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चारों गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। आनन-फानन पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सिद्धगोपाल की मौत हो गई, जबकि संजय को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को बेहोशी अवस्था में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सिद्धगोपाल की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा श्याम कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी विमला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed