{"_id":"63259987a8167f73b40d9aec","slug":"chitrakoot-news-two-youth-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 17 Sep 2022 04:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:01 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। पहाड़ी राजापुर मार्ग पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पहाड़ी कस्बे से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। शवों की शिनाख्त वेद प्रकाश पुत्र भगवानदास निवासी मत गेंद्र चौराहा अयोध्या व मनीष पुत्र पवन तिवारी कस्बा राजापुर रूपाओलिहा टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन