फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot news,employment,people,25 lac,linked,nanaji desmukh

नानाजी देशमुख

Sat, 27 Feb 2021 07:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news,employment,people,25 lac,linked,nanaji desmukh
फोटो=7- भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर डीआईआर सभाकक्ष में किसानों को सम्मानित करतीं मप्? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। भारतरत्न नानाजी देशमुख की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में हुए कार्यक्रम मेेें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम स्फूर्ति परियोजना के तहत बनने वाले क्लस्टर का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत में बेरोजगारी को दूर करने के लिए 5 हजार क्लस्टर से 25 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि नानाजी व पंडित दीनदयाल के ग्राम विकास का जो सपना है, उसे पूरा करने के लिए देश के हर गांव में दो उद्योगों की स्थापना करनी होगी। आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हमारे यहां की बनी कई चीजें आज विदेश जा रही हैं।
विज्ञापन

आप जैसे लोग जो भी उत्पादन करें उसको विपणन के लिए उचित प्लेटफार्म मिले उसके लिए केंद्र सरकार एक पोर्टल तैयार कर रही है। नानाजी के सपनों को पूरा करने के लिए हर गांव में गोबर से आयल पेंट बनाने का एक कारखाना शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि पशुपालकों को गोबर का मूल्य मिल सके और रोजगार भी सृजित हो सके। इसके लिए दीनदयाल शोध संस्थान को भी 100 क्लस्टर तैयार करने का बीड़ा उठाना होगा। चित्रकूट क्षेत्र को भी क्लस्टर बनाया गया।
उधर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की स्फूर्ति योजना के तहत मल्टी हर्बल प्रोडक्ट एवं हेल्थ केयर क्लस्टर का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फ ग्गन सिंह कुलस्ते और मध्यप्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया।
राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र के ग्रामीणों को घर बैठे रोजागर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। खेतों में तैयार की गई औषधियों का उपयोग भी होगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वर्चुअल कार्यशाला में यूपी और एमपी के कई मंत्री सांसद व डीआरआई के पदाधिकारी जुडे़, वहीं इस दौरान नानाजी देशमुख उत्कृष्ट कृषक सम्मान किसानों को दिया गया। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि परिसर में नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।
इस दौरान विवि में सुविधा केंद्र और ग्रामोदय फार्मर स्कूल का शिलान्यास भी हुआ। शोध निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर आरसी त्रिपाठी और प्रोफेसर भरत मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
नानाजी उपवन में नानाजी की प्रतिमा का अनावरण व माल्यार्पण कर अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विवि कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने अतिथियों और कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमरजीत सिंह ने संत महात्माओं का स्वागत किया। संचालन डा. वीरेंद्र कुमार व्यास ने किया।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, मध्य प्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल, मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, राम खेलावन पटेल, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, सांसद सतना गणेश सिंह, बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, डीआरआई के प्रबंधक अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन, दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष बसंत पंडित, प्रधान सचिव अतुल जैन, उपाध्यक्ष उत्तम बनर्जी व संगठन सचिव अभय महाजन आदि।
किसान आंदोलन का हो रहा राजनीतिकरण
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राजनीति में कोई रिटायरमेंट की अवधि नहीं होती है। किसान आंदोलन सही दिशा में नहीं है, बल्कि इसमें राजनीतिकरण शामिल है।
कहा कि राजनीति एक सेवा है, जब तक संभव हो इसे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ाते रहना चाहिए। ग्रामीण अवस्थापना को आगे बढ़ाना होगा। चित्रकूट में नानाजी के साथ मिलकर ग्रामीण विकास को कई कामों में सहभागिता की।
बंगाल चुनाव के बारे में कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। अबकी भाजपा की ही सरकार बनेगी। महंगाई के सवाल पर कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार से निर्भर होते हैं। अन्य देशों में इसकी कीमत कम होने पर कहा कि जल्द ही यहां भी दाम कम होंगे।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर होगा चित्रकूट
मप्र सरकार की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि चित्रकूट धार्मिक नगरी है। इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने को कई योजनाएं चल रही हैं। जल्द ही दोेनों प्रदेश के जिम्मेदार मंत्रियों से वार्ता कर इसे फ्रीजोन घोषित किया जा सकता है।
यूपी की तर्ज पर मप्र के चित्रकूट का विकास हो रहा है। मंदाकिनी से लेकर तीर्थ स्थलों की सफाई व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मप्र सरकार काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन क्षेत्र बनाने को कई औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
आकर्षण का केंद्र रहा मंदिर निर्माण माडल
भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर केंद्र के अलावा यूपी-एमपी सरकार के मंत्रियों सांसदों का जमावड़ा था, लेकिन सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रम स्थल पर रखा गया अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर का माडल रहा।
मंच से लेकर कार्यक्रम स्थल पर सभी मंदिर के लिए समर्पण निधि की भी चर्चा कर रहे थे। सभी केंद्र सरकार के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को सराहा।
34 किसानों को किया सम्मानित
नानाजी देशमुख उत्कृष्ट कृषक सम्मान 34 किसानों को दिया गया। कल्ला गांव के देवराज पटेल एवं भगवानदीन को सब्जी उत्पादन के लिए, आनंदपुर के अवधेश पटेल को बीज उत्पादन व डड़िया के रमेश पांडे को जैविक खेती के लिए, भंभई की राजा बेटी को पशुपालन, राम रुचि को जैविक खेती, अंतिम कुमार को बीज उत्पादन, सेमरिया के श्रीधर त्रिपाठी को जैविक खेती, कंधवनिया के पुष्पराज को पशुपालन के साथ जैविक खेती और तौरा के लवकुश साहू को समन्वित खेती मॉडल के लिए डीबीटी बायोटेक किसान हब परियोजना अंतर्गत सम्मान दिया गया।

शिक्षक व कर्मियों के संगठन ने ज्ञापन सौंपा
नानाजी देशमुख की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के संयोजक गुरु प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।

फोटो=8-  भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर डीआईआर सभाकक्ष में संबोधन करते केंद्रीय इस्पात र?

फोटो=8- भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर डीआईआर सभाकक्ष में संबोधन करते केंद्रीय इस्पात र?- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो=6- ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति के अनावरण के बाद पुष्प

फोटो=6- ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति के अनावरण के बाद पुष्प- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो-5- भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चित्रकूट के साधूसंत- स?

फोटो-5- भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद चित्रकूट के साधूसंत- स?- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed