फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four deer died after being hit by a vehicle

Chitrakoot: वाहन की चपेट में आकर चार हिरणों की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Sat, 10 Feb 2024 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Four deer died after being hit by a vehicle
हिरणों की मौत - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट मझगवां बाईपास रोड पर वाहन की चपेट में आने से चार हिरणों की मौत हो गई। सूचना पर मझगवां थाना पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले में वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। चित्रकूट-सतना रोड स्थित मझगवां के जंगलों में चीता, भालू, हिरण सहित अन्य जंगली जानवर रहते हैं। हिरणों की संख्या काफी ज्यादा है, जो अक्सर जंगल से बाहर भी आ जाते हैं।

विज्ञापन


शनिवार को तड़के चित्रकूट-मझगवां बाईपास रोड पर कुछ हिरण घूम रहे थे। उसी समय कोई वाहन सतना की ओर से आया जिसकी चपेट में आकर चार हिरणों की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने मझगवां थाना पुलिस सहित वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मझगवां वन क्षेत्र के रेंजर पंकज दुबे ने बताया कि मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed