{"_id":"665cb71684fd60a9db03b2a6","slug":"chitrakoot-dispute-between-traffic-incharge-and-car-rider-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: यातायात प्रभारी और कार सवार में नोकझोंक, दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: यातायात प्रभारी और कार सवार में नोकझोंक, दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप
Sun, 02 Jun 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में शहर के बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार युवकोंं का यातायात पुलिस टीम से खासा विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्ष से एक दूसरे को पीटा गया। लगभग एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और कार सवार दो युवकों को कोतवाली लेकर गई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वाहन का चालान भी किया गया। साथ ही युवकों के खिलाफ एक शराब की दुकान के मैनेजर ने भी धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की रात को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास कार से जा रहे दो युवकों को यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने रोकने का प्रयास किया। कार के न रूकने पर यातायात विभाग की टीम ने आगे जाकर कार को रोका। कार चालक के शराब के नशे में होने पर जांच करने का प्रयास किया तो कार सवार युवक भडक़ गये। आरोप लगाया कि यातायात प्रभारी ने उनके मोबाइल व कार की चाभी खींच ली गई तो इसका विरोध किया। इसे लेकर विवाद होने लगा। सडक़ पर भीड जमा हो गई।
यातायात प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवकों ने उन्हें धक्का दिया और गाली गलौज की। शराब पीकर कार चलाने व कागजात न होने पर चालान किया गया लेकिन युवक गाली गलौज करते हुए मारपीट में उतर आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और दोनों कार सवार को कार समेत कोतवाली ले गये। इसके बाद मार्ग यथावत हो गया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी ने बताया कि कार को सीज कर 29 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। युवकों की जांच कराई गई तो शराब पीये मिले। यातायात प्रभारी ने चौकी के पीछे सीतापुर निवासी रोहित द्विवेदी व चंद्रगहना निवासी महेश श्रीवास के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित एक शराब की दुकान में गालीगलौज करने के आरोप में इन्हीं दोनों युवकों पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।