फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Constable attacked with iron rod, case registered

Chitrakoot: सिपाही पर लोहे की राॅड से हमला, मुकदमा दर्ज, ट्रक थाने ले जाने के लिए कहने पर भड़का ट्रक चालक

Wed, 22 Jan 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Constable attacked with iron rod, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए यमुना पुल पर बने शिविर को देखने जाते समय पुलिस टीम पर ट्रक चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिपाही की तहरीर पर ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


यातायात मोबाइल टीम यमुना पुल के पास बने शिविर का निरीक्षण करने एसआई मदन कुमार, सिपाही महेंद्र कुमार, शिव प्रकाश व कार चालक के साथ मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे जा रहे थे। जायसवाल ढाबे के पास सड़क पर चालक ट्रक खड़ा कर दिया था, जिससे जाम लग गया था। मोबाइल टीम के सिपाही महेंद्र कुमार ने चालक को सड़क से ट्रक हटाने के लिए कहा तो चालक लुकतरा थाना जमालपुर बांदा निवासी प्रदीप कुमार से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

सिपाही ने चालक को ट्रक थाने ले जाने के लिए कहा तो आक्रोशित चालक ने लोहे का राॅड निकाल कर सिपाही पर हमला कर दिया। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मोबाइल टीम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया है। अपराध निरीक्षक राजापुर विनय विक्रम सिंह ने बताया कि घायल सिपाही की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रक को चालक के साथ कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed