फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Ambulance fails to reach due to dilapidated road, doli becomes the support for pregnant woman

Chitrakoot: जर्जर मार्ग से नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती के लिए डोली बनी सहारा

Sun, 30 Nov 2025 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Nov 2025 08:34 PM IST
सार

Chitrakoot News: जर्जर मार्ग से एंबुलेंस नहीं पहुंची तो गर्भवती के लिए डोली सहारा बनी। मामला थरपहाड़ गांव का है। मुख्य मार्ग करीब 20 साल से अधूरा पड़ा है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Ambulance fails to reach due to dilapidated road, doli becomes the support for pregnant woman
महिला को कपड़े व लकड़ी से बनी डोली में लिटाकर ले गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नयागांव चित्रकूट मप्र के नगर परिषद क्षेत्र थर पहाड़ के इलाके की सड़क से बीस वर्षों से अधूरी पड़ी है। ऐसे में यहां किसी वाहन से पहुंचना बेहद कठिन है। शनिवार शाम को गांव में दर्द से कराहती गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन मार्ग जर्जर होने के कारण वह नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में परिजन महिला को कपड़े व लकड़ी से बनी डोली में लिटाकर गांव के बाहर तक लाए। बाद में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


नगर परिषद के वार्ड 15 के थर पहाड़ के निवासी गुलाब कुमार, संतोष व राजरानी का कहना है कि 20 साल से सड़क की मांग कर रहे थे ,तब जाकर 2021 में सड़क बननी शुरू हुई। मगर आधी- अधूरी सड़क बनाकर काम रोक दिया गया। मौजूदा वक्त में सड़क निर्माण बंद है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम को यज्ञ प्रसाद सिंह की गर्भवती पत्नी जानकी की घर में हालत खराब हो गई। दर्द से तड़पती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। मजबूरन में डोली का सहारा लेना पड़ा। दर्द से कराहती जानकी को डोली में लिटाकर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गांव के बाहर लाए। बाद में वहां से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर परिषद के ईओ अनिकेत शांडिल्य ने बताया कि वार्ड 15 में रास्ता न होने से गर्भवती को डोली के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाने की जानकारी मिली है। मामले को संज्ञान लेकर थर पहाड़ की अधूरी सड़क का प्रस्ताव व बजट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही थरपहाड़ की सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed