फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Accident, High speed bike collided with truck, three people died, CM Yogi expressed grief

Chitrakoot Accident: खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया शोक

Thu, 10 Oct 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 09:39 AM IST
सार

Chitrakoot News: जिले में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में टकराई गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident, High speed bike collided with truck, three people died, CM Yogi expressed grief
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में देर रात खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिंदीराम होटल के पास सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में दो कपसेठी व एक टिकुरा निवासी हैं। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर देवी दर्शन कर लौट रहे थे। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बिंदीराम होटल के पास हादसा हुआ है। यहां बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवी दर्शन करने के लिए निकले थे तीनों
बताया जा रहा है कि मृतक बाइक सवार युवक राजू, संजय और अभिलाष एक बाइक से देवी दर्शन करने के लिए घूमने निकले थे। तभी वह खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए, जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हेa आनन फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।



ट्रक चालक मौके से फरार
यहां दो युवकों की मौत हो चुकी थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया, जिसकी भी रास्ते में मौत हो गई। तीनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed