{"_id":"6a491b63f694e69e840e40a7","slug":"chitrakoot-accident-driver-and-helper-killed-in-collision-between-two-dumpers-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: डंपरों की भिड़ंत में चालक-खलासी की मौत, दूसरे डंपर का चालक वाहन छोड़ कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: डंपरों की भिड़ंत में चालक-खलासी की मौत, दूसरे डंपर का चालक वाहन छोड़ कर भागा
Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
राजापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मोहरवां पुल के पास दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक डंपर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरे डंपर का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फंसे हुए चालक और खलासी को बाहर निकाला गया।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी चालक रामू पटेल (40) के रूप में हुई है। खलासी अरविंद उर्फ मोनू (23) कुशवाहापुरवा का रहने वाला था। रामू पटेल अपने परिवार का भरण-पोषण इसी डंपर को चलाकर करते थे। दोनों चित्रकूट से सामान लादकर प्रतापगढ़ वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। राजापुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।