Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crisis for breathing: AQI rises by 73 points

Chitrakoot News: सांसों पर संकट, 73 अंक बढ़ा एक्यूआई

Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crisis for breathing: AQI rises by 73 points
= 13 नवंबर को 125 एक्यूआई था, 19 नवंबर को 198 पहुंचा
विज्ञापन

= बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। धर्मनगरी की सुबह अब ताजगी नहीं, धुंध और घुटन लेकर आ रही है। कर्वी की हवा एक हफ्ते में ही सांसों के लिए खतरनाक हो गई है। 13 नवंबर को जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 125 था, वहीं 19 नवंबर की सुबह यह बढ़कर 198 पर पहुंच गया। महज 7 दिन में हवा 73 अंक ज्यादा जहरीली हो चुकी है।
कर्वी में तापमान 18 से 27 डिग्री के बीच है, लेकिन हवा की रफ्तार मात्र 3 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। हवा थमने से धूल, धुआं और पीएम 2.5 के कण नीचे ही जम जा रहे हैं। सुबह 71 फीसद नमी और धुंध के साथ मिलकर ये कण जहरीली चादर बना रहे हैं।
विज्ञापन

पराली जलाना, वाहनों का धुआं और ठंड में लकड़ी-कंडा जलाना आग में घी का काम कर रहा है। बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और स्कूलों के आसपास सुबह-शाम धुंध की मोटी परत दिख रही है। आंखों में जलन, गले में खराश और सिरदर्द की शिकायत आम हो गई है। केवीके गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि धर्मनगरी में इधर ट्रैफिक बढ़ा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से हवा प्रदूषित हो रही है। पहाड़ों का खनन भी इसमें असर डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
पिछले 4-5 दिनों में खांसी, जुकाम, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस फूलने के मरीज तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अस्थमा के मरीजों को हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की कतार लगी है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरबी लाल ने कहा, धुंध में सुबह की सैर न करें। बाहर निकलें तो एन 95 मास्क जरूर लगाएं। सुबह-शाम घर की खिड़कियां बंद रखें। ज्यादा पानी पिएं और धूल-धुएं से बचें। सांस फूलने पर लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed