फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: A sadhu going for Kumbh bath was robbed

Chitrakoot: कुंभ स्नान करने जा रहे साधु से लूट, मोबाइल और 85000 रुपये लेकर भाग निकला स्कॉर्पियो चालक

Mon, 06 Jan 2025 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 03:33 PM IST
सार

कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे साधु से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक मोबाइल और 85000 रुपये लेकर भाग निकला। 

विज्ञापन
Chitrakoot: A sadhu going for Kumbh bath was robbed
पुजारी प्रीतू त्रिपाठी उर्फ परमात्मा दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर से प्रयागराज जा रहे एक मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया कि धोखा देकर वाहन चालक फरार हो गया। वाहन में उनके लगभग 85 हजार रुपये, मोबाइल, झंडा बैनर भी रखे थे। साधु ने शहर के धनुष चौराहे पर धरना भी दिया। उन्हें समझाने के लिए एडीएम व अपर एसपी पहुंचे।
विज्ञापन




छतरपुर मप्र के धनुषधारी संकट मोचन मंदिर के अधिकारी पुजारी प्रीतू त्रिपाठी उर्फ परमात्मादास महराज ने बताया कि कर्वी के एसडीएम कालोनी निवासी चालक की एक माह तक कुंभ स्नान के लिए गाड़ी बुक की थी। इसका एग्रीमेंट नोटरी कराया है। बताया कि गाड़ी मालिक भोपाल निवासी हैं। वाहन को लेकर चालक के साथ वह प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में गुरुभाई भरतदास महराज वाल्मीकि आश्रम से मिलने के लिए ठहरे। आश्रम मे गाड़ी खड़ी कराकर चले गये। बताया कि जब गुरुभाई से मिल कर वापस आये तो देखा कि चालक वाहन सहित नदारद रहा।
विज्ञापन


सोमवार को साधु ने शहर के धनुष चौराहे पर धरना दिया। एडीएम उमेश चंद्र व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने समझाकर कोतवाली भेजा। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि साधु व गाडी मालिक को बुलाकर जानकारी ली गई। एग्रीमेंट के अनुसार गाड़ी मालिक ने एडवांस रुपये लौटा दिए हैं। अब उनका एग्रीमेंट मान्य नहीं है। इसके बाद साधु बिना रिपोर्ट दर्ज कराए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed