फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chit fund company looted of customers by luring them with attractive commissions and jobs

आकर्षक कमीशन और नौकरी का झांसा देकर चिटफंड कंपनी ग्राहकों का करोड़ों डकार गई

Tue, 08 Dec 2020 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company looted of customers by luring them with attractive commissions and jobs
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में आकर्षक कमीशन और नौकरी का झांसा देकर चिटफंड कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपये डकार गई। पीड़ित ने कंपनी के साथ ही जालसाजों के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सचेंडी के पकरी गांव निवासी साजिद हुसैन ने बताया कि उनके दोस्त ने अपने परिचितों पनकी स्वराज नगर निवासी केआर वर्मा, श्याम नगर के मनोज कुमार अग्निहोत्री, ग्वालियर के एसएल राठौर और आवास विकास हंसपुरम के प्रेमचंद्र तिवारी और राम सिंह से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन


इन सभी ने खुद को दिल्ली के मोती नगर स्थित लोकहित भारती क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी चिटफंड कंपनी का सदस्य बताया। साथ ही कंपनी से जुड़ने पर अच्छा कमीशन और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर साजिद ने दर्जनों लोगों को कंपनी से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी उसके साथ ही कई ग्राहकों का करोड़ों रुपये हजम कर गई। सदस्यों ने भी कंपनी को इस्तीफा देने की बात कहकर भुगतान कराने से पल्ला झाड़ लिया। इस पर साजिद ने आरोपितों के खिलाफ फीलखाना थाने में तहरीर दी। यहां सुनवाई नहीं होने पर डीआईजी से गुहार लगाई। इस पर फीलखाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed