{"_id":"585e980d4f1c1b3e4de3ae1e","slug":"children-special-jingle-bells-santa-claus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंटा क्लॉज बने नन्हे बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा क्लॉज बने नन्हे बच्चों ने मोहा मन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में स्कूल में बच्चे दिखे कुछ इस अंदाज में
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के एक दिन पूर्व बर्रा छह में होली एंजल प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सेंटाक्लॉज की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाई। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बाराें एवं चमचमाते सितारों से सजाकर बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
‘वी विश यू मेरी क्रिसमस’ पर सेंटा संग खूब थिरके बच्चे
पार्क में बच्चों ने की खूब मस्ती
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बच्चों के चहेते सेंटाक्लॉज ने बच्चों के साथ ‘वी विश यू मेरी क्रिसमस’ एवं ‘जिंगल बेेल -जिंगल बेल’ आदि गानों पर डांस किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि क्रिसमस ट्री लगाने से सभी जगह खुशियां फैलती हैं एवं क्रिसमस के दिन सेंटाक्लॉज बच्चों को आकर गिफ्ट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए ‘बेस्ट-सेंटाक्लॉज’ की प्रतियोगिता की गई आयोजित
गुब्बारों से सजाया स्कूल और शिक्षकों संग बच्चों ने खिंचवाई तस्वीर
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बच्चों के लिए ‘बेस्ट-सेंटाक्लॉज’ की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सेंटाक्लॉज की वेशभूषा में आए बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बेहद प्यारे अंदाज में प्रस्तुती दी। यह देख वहां मौजूद सभी के मन बच्चों के साथ झूमने का हुआ। कई शिक्षकों ने तो बच्चों के साथ डांस भी किया।