फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children in council schools will now receive halwa and upma every Friday.

Kanpur News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब हर शुक्रवार मिलेगा हलवा-उपमा

Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Children in council schools will now receive halwa and upma every Friday.
कानपुर। परिषदीय और पीएम पोषण योजना से आच्छादित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली अब हर शुक्रवार कुछ और पौष्टिक होगी। नवंबर से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक बच्चों को मिड-डे मील के अलावा सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को प्रति छात्र दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के तहत शुरू की जा रही इस व्यवस्था में प्रत्येक बच्चे के लिए कम से कम 30 ग्राम सूजी से हलवा या उपमा तैयार किया जाएगा। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में नमकीन उपमा दिया जाएगा। बच्चों को यह आहार मध्यावकाश में मिड-डे मील के अतिरिक्त मिलेगा। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि स्कूलों में प्रतिदिन सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन लेने वाले बच्चों की संख्या दर्ज की जाएगी। वितरण के फोटोग्राफ भी सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed