फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child theft case, CMO Kanpur Dehat started investigation, sought report of delivery and operation

बच्चा चोरी का मामला: सीएमओ कानपुर देहात ने शुरू की जांच, प्रसव और ऑपरेशन की मांगी रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Mon, 04 Sep 2023 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Sep 2023 09:34 AM IST
सार

Kanpur News: देहात के सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले चार माह से डॉ. अनुभा वार्ष्णेय बिना सूचना अस्पताल नहीं आ रही हैं। इस वजह से उनका वेतन रोका गया है। सीएमओ कानपुर नगर मामले की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Child theft case, CMO Kanpur Dehat started investigation, sought report of delivery and operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर स्थित ग्रेस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान बच्चा चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रसूलाबाद सीएचसी में तैनात डॉ. अनुभा वार्ष्णेय पर जुड़वा बच्चों में एक को चोरी करने के आरोप की सीएमओ कानपुर देहात ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ कानपुर नगर से अस्पताल में हुए प्रसव और ऑपरेशन की पूरी रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित पिता ने मंडलायुक्त से भी शिकायत कर दी है। मूलरूप से फतेहपुर खलीलनगर नगर निवासी अनुराग सचान का कहना है कि उनकी गर्भवती पत्नी सोनी 24 जुलाई को अकबरपुर में एक रिश्तेदार के घर आई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक पेट में दर्द उठा, तो वह अकबरपुर के एक हॉस्पिटल पहुंचीं। वहां उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया तो जुड़वा बच्चे होने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रसव के नाम पर अस्पताल संचालक ने डेढ़ लाख रुपये मांगे। इस पर पत्नी को लेकर कल्याणपुर के ग्रेस हॉस्पिटल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनुभा और स्टॉफ नर्स सीमा पर हैं आरोप
वहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा वार्ष्णेय ने सीजेरियन प्रसव कराया। पत्नी सोनी ने बताया कि उसने दो बच्चों को जन्म दिया था, जबकि अस्पताल ने उसे एक ही बच्चा दिया गया। पति अनुराग का आरोप है कि डॉ. अनुभा और स्टॉफ नर्स सीमा ने एक बच्चा चोरी कर लिया है।

शासन को पत्राचार किया जाएगा
देहात के सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले चार माह से डॉ. अनुभा वार्ष्णेय बिना सूचना अस्पताल नहीं आ रही हैं। इस वजह से उनका वेतन रोका गया है। सीएमओ कानपुर नगर मामले की जांच करवा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed