फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child slipped from the lap of a mother getting down from a moving train and died under the train

बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां: चलती ट्रेन से उतर रही मां की गोद से छूटा बच्चा ट्रेन के नीचे आया, मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
सार

Kanpur News: चलती ट्रेन से उतर रही मां की गोद से छूटा बच्चा ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर गिरने से मां भी घायल हो गई। घटना गोविंदपुरी स्टेशन की है।

विज्ञापन
child slipped from the lap of a mother getting down from a moving train and died under the train
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में दतिया निवासी महिला गोद में लिए बच्चे समेत प्लेटफॉर्म पर गिर गई। गिरने की वजह से वह चुटहिल हो गई जबकि बच्चा गोद से छिटककर ट्रेन के पहिए के नीचे चला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बर्रा दो निवासी रवि ने बताया कि उनकी साली शशिप्रभा की शादी मध्यप्रदेश दतिया के बुधौदा गांव निवासी लोडर चालक कमलेश तिवारी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भविष्य (10) व हर्ष (4) थे। कुछ समय पहले शशिप्रभा के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद वह पहली बार बेटे हर्ष के साथ ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से बर्रा दो स्थित मायके आ रही थीं। शनिवार शाम ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि आउटर पर यात्री उतरने लगे। इस दौरान शशिप्रभा भी ट्रेन से उतरने लगीं। जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते वक्त शशिप्रभा का पैर फिसल गया और बच्चा गोद से छिटक कर ट्रेन के पहिए के नीचे आकर कट गया। वहीं, शशिप्रभा बुरी तरह से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल शशिप्रभा को हैलट में भर्ती कराने के साथ ही मासूम के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा दिया। जीआरपी ने रविवार को मासूम के शव का पोस्टमाॅर्टम करा पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन


बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां
रविवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंची शशिप्रभा बेटे का शव देखकर बिलख पड़ीं। वह खुद को कोसते हुए रोते जा रही थीं। वहां मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने उसे समझा बुझा कर शांत कराया। मासूम के शव को सीने से चिपकाते हुए गश खाकर गिर गई। आसपास के लोग उनके चेहरे पर पानी मारकर होश में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed