फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child protection house in Kanpur, Teenager death

कानपुर: संप्रेक्षण गृह में किशोरी की मौत, अचानक दौरा पड़ा फिर...

Wed, 05 May 2021 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 May 2021 10:39 PM IST
सार

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि 10 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर किशोरी को सितंबर 2017 को आगरा शिशु गृह से कानपुर लाया गया था। उसे दौरे आते थे। जिसका मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
child protection house in Kanpur, Teenager death
राजकीय बालिका संरक्षण गृह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालिका) में मंगलवार देर रात 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से बीमार थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि 10 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर किशोरी को सितंबर 2017 को आगरा शिशु गृह से कानपुर लाया गया था। उसे दौरे आते थे। जिसका मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बालिका गृह के केयरटेकर अनामिका व प्रेमपाल के मुताबिक मंगलवार रात सभी बच्चियां खाना खा रहीं थीं, तभी किशोरी को अचानक दौरा पड़ गया। आनन फानन में उसे हैलट ले गए। जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed