{"_id":"5c4de8bcbdec22578f2a8b92","slug":"child-murdered-in-revenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन से बदला लेने के लिए उसके भाई को मार डाला, मिट्टी से भर दिया बच्चे का मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से बदला लेने के लिए उसके भाई को मार डाला, मिट्टी से भर दिया बच्चे का मुंह
Sun, 27 Jan 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी, मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सजेती में शुक्रवार रात छेड़छाड़ के मामले में जेल जाने का बदला लेने के लिए आरोपी मजदूर ने साथी के संग मिलकर पीड़िता के भाई विवेक (10) की हत्या कर दी। आरोपी शव खेत में छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक हत्यारों ने विवेक के मुंह में मिट्टी भर दी थी, उसकी सांस की नली में मिट्टी भर गई थी। इस वजह से दम घुट गया।
यमुना तटवर्ती के बीरबल अकबरपुर गांव में रहने वाली एक युवती ने पिछले साल अगस्त में गांव के मजदूर सर्वेश निषाद (27) के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने उसे जेल भेजा था। 20 दिन पहले वह जेल से छूटकर आया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सर्वेश ने युवती के भाई विवेक (10) को पचास रुपये देने का लालच देकर बुलाया और अपने साथ खेतों की ओर ले गया।

पुलिस के मुताबिक जेल जाने के बाद सर्वेश पीड़िता के परिवार से रंजिश मानता था
सर्वेश ने बताया कि वहीं पर उसने अपने जिगरी दोस्त अनिल की मदद से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव छोड़कर दोनों फरार हो गए। गला घोटने से पहले उन्होंने बच्चे के मुंह में मिट्टी ठूंस दी थी जिससे चीख न निकल पाए। शनिवार सुबह शव खेत में मिलने पर विवेक के घरवाले वहां पहुंचे गए। पुलिस के मुताबिक जेल जाने के बाद सर्वेश पीड़िता के परिवार से रंजिश मानता था। जेल से छूटकर आने के बाद बदला लेने को कह रहा था। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वेश व अनिल ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है। सर्वेश का कहना है कि छेड़छाड़ में जेल जाने का बदला लेने के लिए उसने विवेक की हत्या की थी।
मासूम के साथी ने दिया सुराग
हत्या के मामले का सुराग उसके साथी से मिला। परिजनों के मुताबिक जब विवेक देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू की। बताया कि विवेक को सर्वेश के साथ जाते हुए उसके एक दोस्त ने देखा था जिसने परिजनों को बताया। इसी सुराग के सहारे पुलिस ने आरोपी सर्वेश और उसके साथी अनिल को दबोचा।
पुलिस ने गिरफ्तारी से इंकार किया
पुलिस ने विवेक का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट में बालक की मौत दम घुटने से हुई है। इधर, सीओ शैलेंद्र सिंह ने हत्यारोपियों सर्वेश निषाद और अनिल की गिरफ्तारी होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि अभी दोनों की तलाश की जा रही है।