{"_id":"65ede750dd93f901510dd377","slug":"child-injured-when-mobile-battery-explodes-in-pocket-referred-kanpur-news-c-220-1-akb1006-109893-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेब में मोबाइल की बैटरी फटने से बालक जख्मी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेब में मोबाइल की बैटरी फटने से बालक जख्मी, रेफर
Sun, 10 Mar 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के बरौली गांव में जेब में रखी मोबाइल की बैटरी फट गई। इससे नौ वर्षीय बालक जख्मी हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर में डाकघर के पास रहने वाले तस्लीम की पत्नी संजीदा बेगम ने बताया कि वह देवराहट थाना क्षेत्र के बिरौली गांव स्थित रिश्तेदारी में फातिहा में शामिल होने आई हैं। साथ में नौ वर्षीय बेटा अशरफ भी है। बेटा मोबाइल की बैटरी से बल्ब जलाकर खेल रहा था। इसके बाद उसने बैटरी जेब में रख ली। अचानक बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे बेटा जख्मी हो गया। इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. अनूप कुमार सचान ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
-- -- -
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा के पातेपुर निवासी अफसर खान ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अनूप कुमार सचान ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने इस संबंध में जानकारी नहीं दी। संवाद