फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child dies of fever in Hisawa village of kanpur dehat, many more sick

कानपुर देहात के हिसावा गांव में बुखार से बालक की मौत, कई और लोग बीमार

Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Child dies of fever in Hisawa village of kanpur dehat, many more sick
कानपुर देहात में बुखार से वंश की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बुखार से हिसावा गांव निवासी आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं सरकारी अस्पतालों में बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 45 पहुंच गया है।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के हिसावा गांव निवासी राजेश मिश्रा का पुत्र वंश मिश्रा (8) अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हवासपुर में कक्षा एक का छात्र था। 27 सितंबर को विद्यालय से लौटने पर उसे बुखार आ गया।
विज्ञापन

परिजन सिकंदरा के निजी अस्पताल ले गए और दवा लेकर लौट आए। बुधवार की भोर वंश की घर में ही मौत हो गई। हवासपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेशनाथ ने बताया कि गांव में वायरल फीवर फैलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को गांव में भेजकर बुखार पीड़ितों का इलाज किया जाएगा। गांव में छिड़काव कराने के लिए दवा ले जाने की सूचना प्रधान को दी गई है।
संदलपुर मेें फैला बुखार, 34 का स्वास्थ्य परीक्षण
संदलपुर। संदलपुर कस्बे मेें भी बुखार का प्रकोप है। कस्बा निवासी उमैर (14), मायरा (11), चांदतारा (45), साजना (35) व साहिबा (16) सहित कई लोग बुखार की चपेट में आ गए।

जिनका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। वहीं संदलपुर में बुखार की सूचना पर बुधवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. महेश नाथ ने कैंप लगाकर कर 34 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed