{"_id":"5e9406ce8ebc3e77b257b8d1","slug":"child-dies-due-to-tempo-overturning-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: टेंपो पलटने से दबकर बालक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: टेंपो पलटने से दबकर बालक की मौत, चार गंभीर
Mon, 13 Apr 2020 12:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा तृतीय गांव के पास टेंपो पलटने से एक बालक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हमीरपुर कदौरा के बिलौटा गांव निवासी वीरसेन परिवार सहित भोगनीपुर में किराए के मकान में रहकर चाट व पानी के बतासे बेचता है। मूसानगर के सरौटा तृतीय गांव में वीरसेन की ससुराल है। परिवार के साथ गया था। लाॅकडाउन में वहीं रुका रहा।
सोमवार को एक टेंपो से परिवार के साथ भोगनीपुर आ रहा था। गांव के बाहर टेंपो पलटने से वीरसेन, उसकी पत्नी विद्यादेवी, पुत्र शिवम (3), सास कमला और गांव के रामनरेश घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। विद्यादेवी को रेफर कर दिया। बालक का शव सीएचसी में रखा है।