फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child dies due to drowning in river in banda

यूपी: नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 29 Mar 2021 07:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in river in banda
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मासूम बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। खपटिहा कला थाना इलाके के लफड़ा गांव में भारत पुत्र रामसेवक सिंह (8) की यमुना नदी में डूब जाने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


भारत पुत्र रामसेवक अपने छोटे भाई दानी और बहन मानी के साथ यमुना नदी नहाने गया था उनके साथ गांव का ही एक लड़का राजा सिंह (26) भी यमुना नदी में नहाने गया था। 
विज्ञापन


नहाने के दौरान भारत पुत्र रामसेवक यमुना नदी में डूब गया। साथ ही उसका छोटा भाई दानी और बहन मानी भी डूब गए उनके साथ गए गांव के लड़के राजा सिंह ने देखा की दो बच्चे डूब रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आनन-फानन दोनों बच्चों को बचा लिया, लेकिन भरत पुत्र रामसेवक यमुना नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने यमुना नदी की ओर दौड़ लगाई। करीब 8 घंटे बाद भारत पुत्र रामसेवक की लाश यमुना नदी में तैरती हुई दिखाई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed