फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child body found in kanpur, crime news

सात साल के मासूम का अपहरण: हत्या कर शव फेंका, कुकर्म की आशंका, खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए पास में ही रुका रहा हत्यारा

Fri, 18 Feb 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

कानपुर में मासूम की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Child body found in kanpur, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में घर से दूध देने के लिए निकले मासूम का हिस्ट्रीशीटर ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। शव को गांव के पास ही फेंक दिया। खोजबीन में जुटे परिजनों ने बच्चे का अर्द्घनग्न शव पड़ा देख हिस्ट्रीशीटर पर बच्चे संग कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। गांव में रहने वाले ट्रक चालक के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि उनके घर से गांव के कुछ घरों की दूध बेचा जाता है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सात वर्षीय छोटा भाई दूध लेकर घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले पुत्तू के घर गया था।
विज्ञापन


काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने  उन्हें बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाला उनके पिता का दोस्त हिस्ट्रीशीटर गणेश सिंह छोटे भाई को किसान नगर स्थित शराब ठेके पर ले जाते दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर उन्होंने गणेश सिंह से अपने भाई के विषय में पूछा तो उसने गुमराह करते हुए जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर पूरा परिवार फिर से बच्चे की खोजबीन में लग गया। रात करीब 9 बजे घर के पास में ही स्थित हनुमान मंदिर के पीछे सूनसान जगह पर बच्चे का अर्द्घनग्न शव पड़ा मिला।

बच्चे की हत्या के बाद गणेश सिंह खुद का बेगुनाह दिखाने के लिए मंदिर के पास ही रुका रहा, जिसे परिजनों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गणेश सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

पुलिस को वह भीषण नशे की हालत में मिला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव अर्द्घनग्न हालत में मिलने के चलते परिजनों ने कुकर्म की भी आशंका जताई है।

आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म या प्रयास की पुष्टि होने पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।- अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed