{"_id":"67fec2aff49ee7d2c40e7c13","slug":"chief-secretary-and-dgp-will-take-stock-today-will-travel-from-nayaganj-metro-station-to-geeta-nagar-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1075032-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुख्य सचिव और डीजीपी आज लेंगे जायजा, नयागंज मेट्रो स्टेशन से गीतानगर तक करेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुख्य सचिव और डीजीपी आज लेंगे जायजा, नयागंज मेट्रो स्टेशन से गीतानगर तक करेंगे सफर
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को शहर का दौरा प्रस्तावित है। सीएसए से वह 250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार आ रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना थी, लेकिन अब वह नहीं आ रहे हैं।
मुख्य सचिव मनोज सिंह बुधवार सुबह 10 बजे सीएसए पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। नयागंज स्टेशन से वह मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर स्टेशन तक मेट्रो रूट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएसए पहुंचकर पार्किंग, हेलीपैड को देखेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर मंथन करेंगे। साथ में डीजीपी भी रहेंगे। शाम तीन बजे तक दोनों अधिकारी शहर में रहेंगे।
एसपीजी के अधिकारी भी करेंगे निरीक्षण
मुख्य सचिव और डीजीपी के निरीक्षण के बाद पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा एसपीजी के अधिकारी लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वो अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। आसपास बनीं बहुमंजिला इमारतों पर सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे।